मजिस्ट्रेट पिता की गाड़ी लेकर दोस्तों के साथ घूमने निकले युवक को शेखी बघारनी भरी पड़ गई। पुलिस ने मजिस्ट्रेट लिखी कार को सीज कर दिया है।पुलिस के मुताबिक मंगलवार को मुनिकीरेती क्षेत्र में जाम के दौरान मजिस्ट्रेट लिखा एक वाहन जाम से निकलने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने जब कार को रोकने की कोशिश की तो कर सवार युवक ने पुलिस पर रौब जमाने की कोशिश की।
पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो युवक ने बताया कि यह कार उसके मजिस्ट्रेट पिता की है। कार में मजिस्ट्रेट स्वयं सवार नहीं थे, बल्कि युवक के साथ उसके दोस्त घूमने के लिए निकले थे। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती रितेश शाह ने बताया कि वाहन चालक सौरभ पुत्र अखिलेश निवासी गरवाल आजमगढ़ उत्तर प्रदेश अपने पिता की कार को लेकर दोस्तों के साथ घूमने के लिए आया था। कार को चीज कर दिया गया है। इससे पूर्व भी मुनिकीरेती पुलिस किसी तरह के अन्य मामलों में एक विधायक तथा एक सांसद की कार को भी सीज कर चुकी है।
- आदि कैलाश और ऊं पर्वत यात्रा शुरू l350 यात्रियों को इनर लाइन परमिट जारी I कैलाश मानसरोवर का विकल्प बन रहा आदि कैलाश

- अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस के अवसर पर विभिन्न जनसंगठनों द्वारा विचार गोष्ठी आयोजित l

- राज्य स्तरीय मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के14 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग l

- डोल स्थित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास में मुख्यमंत्री ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का अभिषेक

- राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा एसoएमo सीo गठन – नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l






