पिता की हत्या कर भाजपा नेता फरार
ऊधमसिंह नगर: रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप के आजादनगर में भाजपा युवा मोर्चा नेता ने अपने पिता की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी और फरार हो गया। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी बेटे और मृतक के बीच मकान को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 7 आजदनगर में तोताराम (50) अपने दो बेटों दीपक और सुमित के साथ रहते थे। तोताराम ई-रिक्शा चलाते थे और छह महीने पहले पैर टूटने के बाद कुछ काम नहीं कर रहे थे। उनका अपने बड़े बेटे और युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष दीपक से मकान को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह इसी विवाद के चलते दीपक ने चाकू मारकर पिता की हत्या कर दी और परिवार सहित भाग गया।किरायदार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए थे। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष् ने बताया कि इस मामले में आरोपी नेता को मंडल अध्यक्ष् उत्तरी मंडल धीरज गुप्ता ने तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।
- आदि कैलाश और ऊं पर्वत यात्रा शुरू l350 यात्रियों को इनर लाइन परमिट जारी I कैलाश मानसरोवर का विकल्प बन रहा आदि कैलाश

- अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस के अवसर पर विभिन्न जनसंगठनों द्वारा विचार गोष्ठी आयोजित l

- राज्य स्तरीय मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के14 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग l

- डोल स्थित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास में मुख्यमंत्री ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का अभिषेक

- राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा एसoएमo सीo गठन – नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l






