• Thu. Apr 30th, 2026

    तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर आतंकी हमला, 9 की मौत 33 घायल

    जम्मू एवं कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को संदिग्ध आतंकवादी हमले के बाद तीर्थयात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई, जिससे कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शुरुआती रिपोर्टों का हवाला देते हुए बताया कि कटड़ा से शिवखोड़ी जा रहे तीर्थयात्रियों से भरी बस पर पोनी इलाके में हमला हुआ। जिसके बाद ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण खो दिया और ये खाई जा गिरी।

    रियासी एसएसपी मोहिता शर्मा ने कहा, शुरुआती रिपोर्ट से पता चलता है कि शिव खोरी से कटरा जा रही यात्री बस पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। गोलीबारी के कारण बस चालक ने बस का संतुलन खो दिया और बस खाई में गिर गई। घटना में 33 लोग घायल हुए हैं। बचाव अभियान पूरा हो चुका है। यात्रियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, वे स्थानीय नहीं हैं। शिव खोरी तीर्थस्थल को सुरक्षित कर लिया गया है।इसमें 9 लोगों की मौत हो गई है और 33 लोग घायल हैं।

    बस पर कथित तौर पर कई बार हमला किया गया और घटनास्थल पर गोलियों के कई खाली कारतूस भी पाए गए। हमले के कारण बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस गहरी खाई में गिर गई। बचाव अभियान जल्द से जल्द पूरा कर लिया गया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेज दिया गया है।

    अधिकारियों ने शुरुआती रिपोर्टों का हवाला देते हुए बताया कि कटड़ा से शिवखोड़ी जा रहे तीर्थयात्रियों से भरी बस पर पोनी इलाके में हमला हुआ। जिसके बाद ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण खो दिया और ये खाई जा गिरी। रियासी एसएसपी मोहिता शर्मा ने कहा, शुरुआती रिपोर्ट से पता चलता है कि शिव खोरी से कटरा जा रही यात्री बस पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। गोलीबारी के कारण बस चालक ने बस का संतुलन खो दिया और बस खाई में गिर गई। घटना में 33 लोग घायल हुए हैं। बचाव अभियान पूरा हो चुका है। यात्रियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, वे स्थानीय नहीं हैं। शिव खोरी तीर्थस्थल को सुरक्षित कर लिया गया है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *