विधायक मनोज तिवारी को रीठागाड़ संघर्ष समिति के प्रताप नेगी ने लिखा खुला पत्र
रीठागाड़ संघर्ष समिति के प्रताप नेगी ने अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी को सोशल मीडिया के माध्यम से एक खुला पत्र लिखकर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया है। इसके बाद जारी बयान में प्रताप नेगी ने कहा कि आप कांग्रेस की डबल इंजन की सरकार के समय सॆ इस क्षेत्र के विधायक हैं।
खुले मंच से बताएं, जनता को कितना लाभांवित किया
आपने भैंसियाछाना विकास खंड व रीठागाड़ पट्टी के मूलभूत समस्याओं कॆ निराकरण हेतु आज तक क्या क्या काम किये और क्या क्या योजना लाकर जनता को लाभांवित किया ये खुले मंच से बताएं।
जनमुद्दों के लिए की गई पहल जनता को बताएं
कहा कि एक बार नहीं तीन बार के विधायक शासनकाल में रीठागाड़ क्षेत्र के लिए कोई ऐसा काम या कोई जनमुद्दों के लिए पहल जो आपने की हो वो जनता को बताएं। कभी जनता के बीच में आकर रीठागाड़ पट्टी क्षेत्र की किसी जन समस्या के निराकरण के लिए आवाज उठाई तो आप हमारे क्षेत्र की जनता को बताइए। उन्होंने कहा कि हां इतना जरूर है कि अपने कार्यकर्ताओं के सुख-दुख व शोक में आप आते हैं बाकी जनता के सुख-दुख व अन्य कामों के लिए कभी भी हम लोगों ने आपकी शक्ल नहीं देखी।
जन समस्याओं के लिए आवाज उठाने वाला चाहिए
कहा कि हमको क्षेत्र का विकास चाहिए हमको क्षेत्र की जन समस्याओं का निराकरण हेतु काम करने वाला नेता चाहिए। भले ही किसी पार्टी का हो क्षेत्र के जन समस्याओं के लिए आवाज उठाने वाला चाहिए। आपकी तरह बड़े बड़े वादे करके जनता के बीच कभी नहीं आने वाले नेता से जनता क्या करें?
- आदि कैलाश और ऊं पर्वत यात्रा शुरू l350 यात्रियों को इनर लाइन परमिट जारी I कैलाश मानसरोवर का विकल्प बन रहा आदि कैलाश
- अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस के अवसर पर विभिन्न जनसंगठनों द्वारा विचार गोष्ठी आयोजित l
- राज्य स्तरीय मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के14 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग l
- डोल स्थित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास में मुख्यमंत्री ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का अभिषेक
- राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा एसoएमo सीo गठन – नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l
