बॉयफ्रेंड की प्रताड़ना से तंग आकर महिला पायलेट ने की आत्महत्या
पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि कमर्शियल पायलट सृष्टि तुली ने यह कठोर कदम तब उठाया जब उसके ब्वॉयफ्रेंड ने उसे एक कार्यक्रम में नॉन-वेज खाना बंद करने के लिए मजबूर किया।
बॉयफ्रेंड की प्रताड़ना से तंग आकर 25 साल की पायलट सृष्टि तुली ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पायलट के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया। शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।आपको बता दें कि 25 नवंबर को अंधेरी ईस्ट इलाके में एअर इंडिया की एक पायलट सृष्टि तुली (25 वर्ष) ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सृष्टि तुली के परिजनों ने उसके बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित पर आरोप लगाया कि वह अक्सर सृष्टि के साथ दुर्व्यवहार करता था, गाली-गलौच कर उसके साथ आये दिन झगड़ा करता था। दोनों के बीच मोबाइल कॉल पर भी बहस और लड़ाई हुआ करती थी, जिस कारण सृष्टि मेंटली डिस्टर्ब रहती थी। रविवार को वो जब वह अपने काम से वापिस आई तो उसका आदित्य के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया।मिली जानकारी के अनुसार आदित्य पंडित काफी समय से सृष्टि के घर आता था। रविवार की रात्रि के लगभग 1 बजे सृष्टि से झगड़े के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गया, जिससे परेशान होकर सृष्टि ने उसे फोन करके कहा कि वह आत्महत्या करने जा रही है। जिस पर आदित्य वापिस मुंबई लौटकर सृष्टि के घर पहुंचा। जब उसके घर का दरवाजा नहीं खोला तो आदित्य ने चाबी बनाने वाले को बुलाया और डुप्लीकेट चाबी की मदद से दरवाजा खोला तो देखा कि सृष्टि बेहोश पड़ी है।इसके बाद आदित्य उसे मरोल के सेवन हिल्स अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सृष्टि के परिजनांे की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और सृष्टि के परिजनों की शिकायत पर 26 नवंबर को आरोपी आदित्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत केस दर्ज कर बुधवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया, जहां उसे 29 नवंबर तक के लिए पुलिस की कस्टडी में दे दिया।
- आदि कैलाश और ऊं पर्वत यात्रा शुरू l350 यात्रियों को इनर लाइन परमिट जारी I कैलाश मानसरोवर का विकल्प बन रहा आदि कैलाश
- अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस के अवसर पर विभिन्न जनसंगठनों द्वारा विचार गोष्ठी आयोजित l
- राज्य स्तरीय मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के14 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग l
- डोल स्थित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास में मुख्यमंत्री ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का अभिषेक
- राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा एसoएमo सीo गठन – नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l
