नैनीताल/हल्द्वानी : अब टैक्सी बाइक चालकों और उनके वाहनों का भी होगा सत्यापन
जिलाधिकारी वंदना ने देर साय शनिवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश। नैनीताल में किया जाएगा taxi बाइक का सत्यापन, taxi bike का संचालन नियंत्रित करने हेतु बनेगी SOP।
नैनीताल नगर में व्यापार मंडलों के साथ विचार विमर्श कर रोड सेफ्टी टीम तय करेगी नो बाइक मार्ग, निर्धारण के पश्चात ऐसे मार्ग सिर्फ पैदल चलने वालों के लिए किए जाएंगे आरक्षित। जिलाधिकारी वंदना ने बैठक में उपस्थित सड़क निर्माण संस्था एनएचएआई के अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद अंतर्गत उनके अधीन मार्गों में सुरक्षा के दृषिगत समय से सड़क के गड्ढों को भरने, सड़क किनारे रोड सेफ्टी का कार्य तत्परता के साथ करें। हल्द्वानी नगर में संचालित ऑटो चालक, ई-रिक्शा चालक और उनके वाहनों का सत्यापन, ड्रेस कोड, आई कार्ड वितरण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। ऐसे ई-रिक्शा/ऑटो चालक जिन्होंने अपना सत्यापन नहीं कराया है और ई-रिक्शा/ऑटो का संचालन कर रहे हैं उनके विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि हल्द्वानी की तर्ज पर नैनीताल नगर में भी टैक्सी बाइक चालकों और उनके वाहनों का सत्यापन कार्य किया जाए। ऐसे वाहन चालक जो ओवरलोडिंग करते हैं या ओवर स्पीड से वाहन चलाते हैं या नशा करके वहां चलते हैं और यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं उनके चालान के साथ-साथ वहां सीज करने का कार्य भी किया जाए और यदि आवश्यक होने पर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने का कार्य भी किया जाए। ऐसे चालक जो माल वाहक वाहनों में सवारी लाने ले जाने का कार्य कर रहे हैं, उनके विरुद्ध भी आवश्यक कार्यवाही की जाए।सड़क पर बने डिवाइडरों के बीच जनता के आने-जाने के लिए जगह-जगह बनाए गए कट ऑफ के कारण दुर्घटनाओं की संभावना देखते हुए, काम करने के लिए जिलाधिकारी ने पुलिस, आरटीओ, एसडीएम हल्द्वानी, ब्रीडकुल, पीडब्ल्यूडी के सदस्यों को सम्मिलित कर टीम गठित करने के लिए कहा। इस टीम के सदस्य यह निर्णय करेंगे की सड़क पर डिवाइडर के मध्य कट किस स्थान पर लगाया जाना उचित होगा, और कट वाले स्थानों पर सड़क सुरक्षा के अन्य उपाय किए जाएंगे ।बैठक में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद अंतर्गत सड़क किनारे विद्यालयों के आस पास स्पीड ब्रेकर लगाए जाने के लिए कहा। जिसके लिए जिलाधिकारी ने हल्द्वानी के सभी विद्यालयों की सूची मुख्य शिक्षा अधिकारी से प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया।सूची प्राप्त कर लोक निर्माण विभाग विद्यालयों के आस पास सड़कों पर वाहनों की स्पीड नियंत्रित करने के लिए सर्वे कर स्पीड ब्रेकर आदि व्यवस्थाएं करेगा ताकि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग, परिवहन विभाग, एनएच, पुलिस विभाग आदि संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
- आदि कैलाश और ऊं पर्वत यात्रा शुरू l350 यात्रियों को इनर लाइन परमिट जारी I कैलाश मानसरोवर का विकल्प बन रहा आदि कैलाश
DHARCHULA सीमांत जिले पिथौरागढ़ में बहुप्रतीक्षित आदि कैलाश और ऊं पर्वत यात्रा का शुभारंभ हो गया है। धारचूला से एसडीएम आशीष जोशी ने हरी झंडी दिखाकर पहले चरण में करीब 200 श्रद्धालुओं को रवाना किया। यात्रा के लिए अब तक लगभग 500 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से 350 यात्रियों को इनर लाइन परमिट जारी किया जा चुका है। तय रूट: गुंजी, कुटी होते हुए ज्योलिंगकांग तक सफर यात्री करीब 140 किलोमीटर की कठिन पहाड़ी यात्रा तय करेंगे। धारचूला से निकलकर वे गुंजी और कुटी होते हुए ज्योलिंगकांग पहुंचेंगे, जहां पार्वती सरोवर के दर्शन के साथ… Read more: आदि कैलाश और ऊं पर्वत यात्रा शुरू l350 यात्रियों को इनर लाइन परमिट जारी I कैलाश मानसरोवर का विकल्प बन रहा आदि कैलाश - अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस के अवसर पर विभिन्न जनसंगठनों द्वारा विचार गोष्ठी आयोजित l
Almora 1 मई 2026 को नगरपालिका सभागार अल्मोड़ा में विभिन्न जनसंगठनों द्वारा अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी “वर्तमान दौर में मई दिवस की प्रासंगिकता” विषय पर आयोजित की गई। इस मौके पर विचार रखते हुए वक्ताओं ने कहा कि 1886 में शिकागो शहर में सत्ता के दलालों द्वारा शांतिपुर्ण प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों पर हिंसक कार्यवाही की गई और हिंसक कार्यों का ज़िम्मा भी मज़दूर नेताओं पर थोप दिया जिनके खिलाफ केस चलाकर उन्हें फांसी की सज़ा दी गयी। इसके बाद से ही अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस की पहचान सामने आई। वक्ताओं ने कहा कि शिकागो की… Read more: अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस के अवसर पर विभिन्न जनसंगठनों द्वारा विचार गोष्ठी आयोजित l - राज्य स्तरीय मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के14 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग l
अल्मोड़ा। जिले के लिए गर्व की बात है कि यहां के 14 छात्र-छात्राएं उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय मुए-थाई चैंपियनशिप-2026 में प्रतिभाग करने जा रहे हैं। यह प्रतियोगिता ऋषिकेश (देहरादून) स्थित बॉक्सिंग एरेना, रेड फोर्ट इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित की जा रही है, जिसमें अंडर-8 से अंडर-18 आयु वर्ग तक के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कोच यशपाल भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी, अल्मोड़ा से 12 खिलाड़ी तथा दौलाघट से 2 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी से प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों में मन्नत, माही बिष्ट, तनुश्री लटवाल,… Read more: राज्य स्तरीय मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के14 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग l - डोल स्थित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास में मुख्यमंत्री ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का अभिषेक
अल्मोड़ा जनपद के डोल स्थित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1100 कन्याओं का पूजन कर माँ राजेश्वरी का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। डोल आश्रम में आगमन पर मुख्यमंत्री द्वारा आश्रम परिसर में स्थापित श्रीयंत्र एवं यहां संचालित आध्यात्मिक गतिविधियों का अवलोकन किया गया। उन्होंने कहा कि यहाँ स्थापित दुनिया के सबसे बड़े श्रीयंत्र को देखकर एक विशेष आध्यात्मिक अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि बाबा कल्याणदास जी की साधना एवं तपस्या के… Read more: डोल स्थित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास में मुख्यमंत्री ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का अभिषेक - राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा एसoएमo सीo गठन – नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l
राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा में नवीन विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया जिसमें की सर्वसम्मति से नीलम देवी को अध्यक्ष और श्रीमती प्रमिला देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। बैठक में सचिव श्री वीरेन्द्र सिंह बिष्ट जी ने सर्वप्रथम विगत तीन वर्षों से एस एम सी अध्यक्षा रही श्रीमती सरिता बिष्ट जी के विद्यालय विकास के कार्यों में किए गए सहयोग की सराहना की गई और भविष्य में भी उनके सहयोग की अपेक्षा की गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जी द्वारा नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों का स्वागत और अभिनन्दन करते हुए उनसे भी विद्यालय हित में निरंतर सहयोग के लिए… Read more: राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा एसoएमo सीo गठन – नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l





