गुरिल्ला संगठन सरकार के सचिवों की बेहद सुस्त रफ्तार से बेहद तंग व परेशान
शुक्रवार दिनांक 6.12.2024 चंपावत एसएसबी गुरिल्ला संगठन की एक आपातकालीन मीटिंग एस एस बी प्रदेश प्रचारक एवं चंपावत जिले का जिला अध्यक्ष ललित बगौली की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष ललित बगौली ने कहा कि एसएसबी गुरिल्ला संगठन अपनी मांगों के लिए 18 सालों से संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन सरकार कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि मणिपुर में वहां की सरकार ने एस एस बी गुरिल्लों को नौकरी व पेंशन दे दी है। उत्तराखंड के एसएसबी गुरिल्ला कई बार देहरादून में धरना प्रदर्शन करने के बावजूद भी सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिला अध्यक्ष ललित बगौली ने कहा 2 सितंबर 2024 को जब सी एम आवास कूच था तो सरकार ने गृह सचिव रिद्धिमा अग्रवाल से गुरिल्ला संगठन के पदाधिकारीयों को वार्ता के लिए बुलाया। गृह सचिव ने 48 घंटे का समय दिया था कि जहां-जहां गुरिल्ला की फाइल रुकी है उसमें 48 घंटे में कार्रवाई की जाएगी। लेकिन 3 माह बीतने के बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिला अध्यक्ष ललित बगौली ने कहा है कि सारे उत्तराखंड के पदाधिकारी व सभी गुरिल्ला देहरादून कूच करेंगे। अगर सरकार 15 दिसंबर 2024 तक एस एस बी गुरिल्ला का काम नहीं करती है तो संपूर्ण उत्तराखंड के एसएसबी गुरिल्ला देहरादून कूच करेंगे और 17 दिसंबर को देहरादून चलेंगे और 18 दिसंबर से सी एम आवास के बाहर कूच होगा अनिश्चितकाल के लिए और आत्मदाह जैसे कदम उठाने में गुरिल्ला अब देर नहीं करेंगे। और गुरिल्ला संगठन सरकार के सचिवों की बेहद सुस्त रफ्तार से बेहद तंग व परेशान महसूस कर रहा है। जिससे जनमानस में सरकार की छवि धूमिल हो रही है। लिहाजा ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। और 18/ 12 /2024 को माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के आवास का घेराव करने का निर्णय लेना पड़ा और मीटिंग में उपस्थित जैसे कि अमर राम, शिवदत्त पापड़ी, केदार दत्त सुतेडी, पंत, बसंती देवी, माया देवी, अंजू गुप्ता, कमला देवी, विमला देवी आदि कई सैकड़ो गोरिल्ला उपस्थित थे।
- आदि कैलाश और ऊं पर्वत यात्रा शुरू l350 यात्रियों को इनर लाइन परमिट जारी I कैलाश मानसरोवर का विकल्प बन रहा आदि कैलाश
DHARCHULA सीमांत जिले पिथौरागढ़ में बहुप्रतीक्षित आदि कैलाश और ऊं पर्वत यात्रा का शुभारंभ हो गया है। धारचूला से एसडीएम आशीष जोशी ने हरी झंडी दिखाकर पहले चरण में करीब 200 श्रद्धालुओं को रवाना किया। यात्रा के लिए अब तक लगभग 500 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं,… Read more: आदि कैलाश और ऊं पर्वत यात्रा शुरू l350 यात्रियों को इनर लाइन परमिट जारी I कैलाश मानसरोवर का विकल्प बन रहा आदि कैलाश - अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस के अवसर पर विभिन्न जनसंगठनों द्वारा विचार गोष्ठी आयोजित l
Almora 1 मई 2026 को नगरपालिका सभागार अल्मोड़ा में विभिन्न जनसंगठनों द्वारा अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी “वर्तमान दौर में मई दिवस की प्रासंगिकता” विषय पर आयोजित की गई। इस मौके पर विचार रखते हुए वक्ताओं ने कहा कि 1886 में शिकागो शहर में… Read more: अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस के अवसर पर विभिन्न जनसंगठनों द्वारा विचार गोष्ठी आयोजित l - राज्य स्तरीय मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के14 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग l
अल्मोड़ा। जिले के लिए गर्व की बात है कि यहां के 14 छात्र-छात्राएं उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय मुए-थाई चैंपियनशिप-2026 में प्रतिभाग करने जा रहे हैं। यह प्रतियोगिता ऋषिकेश (देहरादून) स्थित बॉक्सिंग एरेना, रेड फोर्ट इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित की जा रही है, जिसमें अंडर-8 से अंडर-18 आयु वर्ग तक… Read more: राज्य स्तरीय मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के14 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग l - डोल स्थित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास में मुख्यमंत्री ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का अभिषेक
अल्मोड़ा जनपद के डोल स्थित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1100 कन्याओं का पूजन कर माँ राजेश्वरी का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की… Read more: डोल स्थित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास में मुख्यमंत्री ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का अभिषेक - राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा एसoएमo सीo गठन – नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l
राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा में नवीन विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया जिसमें की सर्वसम्मति से नीलम देवी को अध्यक्ष और श्रीमती प्रमिला देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। बैठक में सचिव श्री वीरेन्द्र सिंह बिष्ट जी ने सर्वप्रथम विगत तीन वर्षों से एस एम सी अध्यक्षा… Read more: राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा एसoएमo सीo गठन – नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l







