• Fri. May 1st, 2026

    SSJ यूनिवर्सिटी में वार्षिक दिवस समारोह-2023-25 का आयोजन

     

     

    SSJ यूनिवर्सिटी में वार्षिक दिवस समारोह-2023-25 का आयोजन

     

    सोबन सिंह जीना परिसर,अल्मोड़ा में वार्षिक समारोह का आयोजन हुआ।

    समारोह में मुख्य अतिथि परिसर निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट और विभन्न संकायों के संकायाध्यक्ष रूप में प्रो हरीश चंद्र जोशी, प्रो रूबीना अमान, प्रो. एच. आर. कौशल, प्रो अखिलेश कुमार नवीन, प्रो. रिजवाना सिद्दीकी के साथ संकायाध्यक्ष के साथ छात्रसंघ पदाधिकारी रहे। छात्रसंघ-2023-25 पदाधिकारियों, एनएसएस, एनसीसी, खिलाड़ी और संकायों के प्रथम आये विद्यार्थियों का सम्मान कर अव्वल आये विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

    समारोह से पूर्व परिसर स्थित सरस्वती, सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद जी की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया गया। समारोह में संगीत की छात्राओं ने स्वागत गीत का गायन किया।

     छात्रसंघ समारोह में सचिव ने वार्षिक प्रत्यावेदन प्रस्तुत किया और पदाधिकारियों को बात रखने हेतु आमंत्रित किया। 

     

     समारोह में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. शेखर चन्द्र जोशी ने सभी पदाधिकारियों को अधिष्ठाता छात्र कल्याण की ओर से सम्मानित करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। 

    मुख्य अतिथि प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने समारोह को संबोधित करते हुए सभी छात्रसंघ के पदाधिकारियों, अव्वल आये विद्यार्थियों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। 

    समारोह का संचालन प्रो मधुलता नयाल, प्रो संजीव आर्या ने किया।कुलानुशासक डॉ. दीपक ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 

     

    समारोह में चुनाव प्रो शेखर चन्द्र जोशी ने छात्रसंघ चुनाव सत्र 2025-26 की अधिघोषणा की। 

     

    इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण मंडल के प्रो. संजीव आर्या, डॉ. प्रतिभा फुलोरिया, डॉ. मनोज बिष्ट, लियाकत अली, डॉ खगेन्द्र खोलिया,डॉ कुसुमलता आर्या, डॉ. पुष्पा वर्मा, डॉ. साक्षी तिवारी, डॉ. ललित जोशी, डॉ. योगेश मैनाली, डॉ. कौशल, डॉ. कृष्णा वर्मा, श्री प्रकाश भट्ट, भुवन विद्यार्थी, भुवन श्री गुलाब राम, भूपाल भट्ट,प्रेम सिंह आदि शामिल रहे।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed