• Fri. May 1st, 2026

    Uttarakhand हॉकर को महिला से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, एक साल की सज़ा

    Byswati tewari

    Oct 29, 2025
    web fast news logo

    अखबार बांटने के बहाने एक हॉकर को महिला से छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। एकतरफा प्रेम में पागल इस हॉकर ने पहले तो अखबार पर “आई लव यू” और अपना मोबाइल नंबर लिखकर घर में डालना शुरू किया, फिर मिलने का दबाव बनाने लगा।हॉकर शैलेंद्र सिंह कठैत रोज अखबार डालते-डालते महिला पर दिल हार बैठा। कभी अखबार पर “मिलने आना”, तो कभी “मुझसे बात करो” जैसी बातें लिखने लगा। महिला ने पहले अनदेखा किया, लेकिन जब ये हरकतें बढ़ीं तो उसने विरोध जताया।

    हद तब हो गई, जब 22 फरवरी 2020 को हॉकर ने अखबार पर “आई लव यू” और “कल बाला सुंदरी मंदिर चलेंगे लिखकर डाला। महिला ने फटकार लगाई तो वह जबरदस्ती घर में घुस आया और हाथ पकड़कर बदतमीजी करने लगा। शोर मचाने पर महिला के परिजन पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

     

     

    न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ सोनम रावत की अदालत ने आरोपी शैलेंद्र सिंह कठैत को भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत दोषी करार देते हुए एक साल का कठोर कारावास और ₹1000 का जुर्माना लगाया है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed