• Fri. May 1st, 2026

    उत्तराखंड राज्य जुजित्सु प्रतियोगिता 2025 में नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट अकैडमी अल्मोड़ा के 14 विद्यार्थी करेंगे प्रतिभाग

    web fast news logo

    उत्तराखंड राज्य जुजित्सु प्रतियोगिता 2025 में नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट अकैडमी अल्मोड़ा के 14 छात्र व छात्राएं है प्रतिभाग करेंगे।

           उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स के उपसचिव व जुजित्सु कोच यशपाल भट्ट ने यह बताया है कि दो दिवसीय उत्तराखंड राज्य जुजित्सु प्रतियोगिता-2025 का आयोजन 5 से 7 दिसंबर 2025 को आई०जी०आई स्पोर्ट्स स्टेडियम गौलापर हल्द्वानी उत्तराखंड में होने जा रहा है जिसमें नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट अकैडमी अल्मोड़ा के 14 छात्र व छात्राएं हैं फाइटिंग, निवाजा, फुल-कान्टेक में प्रतिभा करेंगे

    (1) (अंडर-8)वर्ग में अनन्या लटवाल, (2) (अंडर-10)वर्ग में मन्नत, माही बिष्ट, हर्षित भैसोड़ा, 

    (3) (अंडर-12)वर्ग में रजनी नेगी, मयूर दोसाद,

     (4) (अंडर-14)वर्ग में कृतिका अधिकारी, आदित्य दोसाद,

     (5) (अंडर-16)वर्ग में योगेश सिजवाली, प्रखर सिजवाली तथा

     (6) (अंडर-21)वर्ग में हिमानी मेर, आदित्य लटवाल प्रतिभाग करेंगे।

    इस उपलक्ष में उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष जुजित्सु एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के निदेशक प्रशासन कोच सतीश जोशी, अल्मोड़ा जिलाधिकारी श्री अंशुल सिंह, अल्मोड़ा क्रीड़ा अधिकारी महेश आर्य, उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बग्याल, एशियाई पदक विजेता प्रज्ञा जोशी, राष्ट्रीय खिलाड़ी निलेश जोशी, सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम जोशी, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती गोदावरी चतुर्वेदी, नीतीश कुमार, सभी छात्र व छात्राओं के परिवार जनों व जुजित्सु कोच यशपाल भट्ट ने सभी छात्र-छात्राओं को रवाना होने पर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान करीं ।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed