• Fri. May 1st, 2026

    मुख्यमंत्री धामी दो दिवस के भ्रमण पर आ रहे अल्मोड़ा

    Cm धामी dhami

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय अल्मोड़ा जिले के भ्रमण पर आ रहे हैं मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी सोमवार 22 और 23 दिसम्बर 2025 को जनपद अल्मोड़ा के भ्रमण पर रहेंगे।

     

    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः 09:15 बजे मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, देहरादून से कार द्वारा प्रस्थान कर 09:20 बजे जीटीसी हेलीपैड, देहरादून पहुंचेंगे।

     

    इसके उपरांत वे 09:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 10:25 बजे आर्मी हेलीपैड, अल्मोड़ा पहुंचने।इसके पश्चात मुख्यमंत्री 10:35 बजे आर्मी हेलीपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर 10:45 बजे हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा पहुंचेंगे, जहा वे “सांसद खेल महोत्सव” का शुभारंभ करेंगे।

     

    कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री 11:45 बजे स्टेडियम से प्रस्थान कर 11:55 बजे आर्मी हेलीपैड पहुंचेंगे तथा 12:05 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12:25 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय मैदान हेलीपैड, ताड़ीखेत पहुंचेंगे।तत्पश्चात मुख्यमंत्री 12:35 बजे हेलीपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर 12:45 बजे ताड़ीखेत मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे जहाँ वे 12:45 से अपराह्न 2:00 बजे तक “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार – प्रशासन गांव की ओर” बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग करेंगे।

     

    इसके उपरांत मुख्यमंत्री 02:15 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर 02:20 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय, ताड़ीखेत पहुंचेंगे, जहा 02:20 से 02:50 बजे तक समय आरक्षित रहेगा।मुख्यमंत्री 02:50 बजे नवोदय विद्यालय से प्रस्थान कर 02:55 बजे ग्वाल देवता मंदिर, ताड़ीखेत पहुंचेंगे , 02:55 बजे से 03:05 बजे तक समय आरक्षित रहेगा । 03:05 बजे ग्वाल देवता मंदिर से प्रस्थान कर 03:10 बजे शिशु विद्या मंदिर ताड़ीखेत पहुंचेंगे और 03:10 से 03:30 बजे तक शिशु विद्या मंदिर, ताड़ीखेत में स्कूली बच्चों के साथ संवाद करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री 03:30 बजे वाहन से प्रस्थान कर 03:45 बजे वन विश्राम गृह, रानीखेत पहुंचेंगे। 03:45 से 04:00 बजे तक समय आरक्षित रहेगा, जबकि 04:00 से 06:00 बजे तक वे विभिन्न संगठनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट-वार्ता करेंगे।

     

    इसके उपरांत मुख्यमंत्री 06:05 बजे वाहन से प्रस्थान कर 06:10 बजे दि कुमाऊं लॉज, रानीखेत पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।अगले दिन मंगलवार 23 दिसम्बर 2025 को मुख्यमंत्री प्रातः 10:00 से 11:30 बजे तक दि कुमाऊं लॉज, रानीखेत में सैन्य अधिकारियों एवं जवानों के साथ संवाद करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री 11:35 बजे दि कुमाऊं लॉज से कार द्वारा प्रस्थान कर 11:50 बजे शैतान सिंह ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *