• Fri. May 1st, 2026

    उत्तराखंड में पहली बार बाइक यूनियन का हुआ गठन

    उत्तराखंड में पहली बार बाइक यूनियन का हुआ गठन

    चंपावत जिले के टनकपुर में टैक्सी परमिट बाईक यूनियन का विधिवत गठन किया गया। उत्तराखंड में पहली बार आयोजित बाइकर्स की बैठक में सौ से भी अधिक लोग मौजूद रहे। कमर्शियल बाइक यूनियन बैठक में सर्व सम्मति से बाईक यूनियन का गठन किया गया। जिसमे सर्व सहमति से मनोज कुमार अध्यक्ष, भूरा अंसारी उपाध्यक्ष, अश्वनी विष्ट महासचिव, प्रकाश कश्यप कोषाध्यक्ष के अलावा रोहित कश्यप, शोएब अहमद, विक्रम राय और सुनील को सचिव का दायित्व सौपा गया हैं। नव नियुक्त अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा सभी बाइकर्स जिन्होंने परमिट लिया हैं, वो दिन रात मेहनत कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। इनके हितो को किसी भी दशा में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा और इनका उत्पीड़न किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *