• Thu. Apr 30th, 2026

    पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बरसात,हिमपात के साथ कोल्ड डे, इन जनपदों में येलो अलर्ट

    Weather मौसम

    उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है। प्रदेश में अगले दो दिन मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड में लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है। जिसके चलते सूखे जैसे हालात बन गए हैं। 2 दिन बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना बन रही है।उधम सिंह नगर और हरिद्वार में शीत दिवस की स्थिति को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।पर्वतीय क्षेत्रों में भी सर्द हवाएं चलने के कारण कंपकंपी बढ़ गई मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के सभी जनपदों में आज मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। आज शुष्क मौसम के बावजूद ठंड का प्रकोप रहेगा। हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में भी पाला पड़ने से परेशानियां हो सकती हैं।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *