• Fri. May 1st, 2026

    बारिश की देरी से सब्जियों के दामों में आ सकता हैं उछाल

    पाले-कोहरे का कहर सब्जियों के दामों में उछाल ला सकता है। वहीं, सब्जियों के भाव बढ़ने से उपभोक्ताओं की जेब ढीली होगी। इससे शहरी व पूरी तरह से बाजार की सब्जियों पर निर्भर रहने वाले उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ सकती है। उधर, मंड़ी में पत्तागोभी, पालक, टमाटर, मिर्च व बैंगन की सब्जियों की आवक में हल्की कमी आ गई हैं।

     

    प्रदेश में पाले-कोहरे व बारिश की कमी से सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। इससे बाजार में आपूर्ति घट रही है। आलम ,यही रहा तो आगामी दिनों में सब्जियों के दामों में वृद्धि हो सकती है। हालांकि, अभी बाजारों में सब्जियों के दामों में स्थिरिता है।

     

    मंड़ी सूत्रों ने बताया कि पाले-कोहरे और ठंड की मार से फूलगोभी, पत्तागोभी, पालक, टमाटर, मिर्च व बैंगन सब्जियां प्रभावित हो रही हैं। दरअसल, पाले का असर पत्तेदार और बेल वाली सब्जियाें के लिए घातक साबित होता है। इससे पैदावार घट जाती है।

     

    वहीं, स्थनीय स्तर पर पैदावार की कमी होने से बाहर से आने वाली सब्जियों पर निर्भरता बढ़ जाती है। ट्रांसपोर्ट और अन्य लागतों के जुड़ने से कीमतों में वृद्धि हो जाती है।इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है।

     

     

     

     

     

    वहीं, बारिश की विलंबता और समस्या खड़ी कर रही है। पाले व कोहरे से सब्जियों की पैदावर पर ब्रेक लगा हुआ है। किसानों को अपेक्षा के अनुरूप उत्पादन नहीं मिल पा रहा है। उधर, बारिश की दूर-दूर तक बारिश की संभावना दिखाई नहीं देने से किसान चिंतित हैं।

     

    पाले व कोहरे सब्जियों की फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इस बार बारिश नहीं होने से समस्या पैदा हो रही है। हालांकि, अभी सब्जियों की आवक में हल्की कमी आई है। अभी सब्जी दामों में स्थिरिता है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed