• Fri. May 1st, 2026

    जंगल में लगी आग पर फायर सर्विस रानीखेत की त्वरित व प्रभावी कार्रवाई

    जंगल में लगी आग पर फायर सर्विस रानीखेत की त्वरित व प्रभावी कार्रवाई

     आज दिनांक 20.01.2026 को समय 11:40 बजे फायर स्टेशन रानीखेत को सूचना प्राप्त हुई कि पांडयेकोटा क्षेत्र के आसपास जंगल में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही फायर सर्विस रानीखेत की यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

    मौके पर पहुँचने पर पाया गया कि आग तेजी से रिहायशी क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर यूनिट द्वारा MFE से पंपिंग कर होज रील की सहायता से आग को बुझाने की कार्रवाई प्रारंभ की गई। आग की विकरालता को देखते हुए दूसरा फायर वाहन भी मौके पर बुलाया गया।

    तत्पश्चात दोनों फायर वाहनों से लगातार पानी की बौछार कर आग को चारों ओर से घेरते हुए पूर्ण रूप से नियंत्रित एवं बुझा दिया गया। फायर सर्विस की त्वरित एवं सूझबूझ भरी कार्रवाई से आसपास के रिहायशी घरों तक आग पहुंने से रोका जा सका। किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा संपत्ति क्षति नहीं हुई।

     

    फायर सर्विस टीम :

    LFM: उमेश गौड़, योगेश कुकशाल, प्रमोद सिंह

    FS DVR: राजकुमार, बलवंत सिंह

    FM: अरविन्द कुमार, दिनेश सिंह

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed