X

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले कबूतरबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले कबूतरबाज को रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार,

 

 

       दिनांक 27.06.23 को वादी हैदर अली पुत्र मखदूम अली हाल निवासी छोटा कब्रिस्तान बड़ी मस्जिद द्वारा कोतवाली रामनगर में अयूब अंसारी पुत्र याकूब अंसारी निवासी छोटा कब्रिस्तान बड़ी मस्जिद खाताड़ी रामनगर नैनीताल द्वारा अतीकुर्रहमान उर्फ अंसारी पुत्र नसीम मुल्लाह सेठ निवासी ग्राम सरखड़ा परमपुरमाफी ठाकुरद्वारा द्वारा वादी के साथ विदेश भेजने के नाम पर 1,33,000 रू0 की ठगी करने के संबंध में तहरीर दी गई।

 

      जिसके आधार पर कोतवाली रामनगर में एफ0आई0आर0 नं0 266/23 धारा 420 भा0द0वि0 पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी। घटना के बाद से ही अभियुक्त गण लगातार फरार चल रहे थे। 

 

      SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा मामले का संज्ञान लेकर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

     

     एसपी सिटी हल्द्वानी  मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी रामनगर  सुमित पांडे के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर  सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 01.02.26 को वांछित अभियुक्त अतीकुर्रहमान उर्फ अंसारी पुत्र नसीम मुल्लाह सेठ निवासी ग्राम सरखड़ा परमपुर माफी ठाकुरद्वारा को दबिश देखकर अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया गया। अन्य वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे है।

 

पुलिस टीम

▪️उ0नि0 तारा सिंह राणा 

▪️कानि0 विपिन शर्मा

 

 

This post was published on 02/02/2026 3:18 PM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........
Related Post