X

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

नैनीताल से बड़ी खबर सामने आई है, जहां जिलाधिकारी कार्यालय के पास स्थित एसएसपी ऑफिस में अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते हल्का धमाका हो गया। घटना के बाद पूरे कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, मीटर की तारों में आग लगने के साथ ही धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। एहतियात के तौर पर तत्काल बिजली का शटडाउन लिया गया और मीटर में लगी आग की जांच की गई।इस दौरान एसएसपी कार्यालय का सप्लाई मीटर भी जलकर खराब हो गया।

बाद में विद्युत विभाग की टीम ने जले और चिपके तारों को अलग कर दोबारा फिटिंग की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कार्यालय की बिजली आपूर्ति को फिर से सुचारू कर दिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

This post was published on 06/04/2026 12:34 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post