X

Almora मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, कई जगह मिली अनियमितताएं—7 दिन में मांगा जवाब

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड की ओर से जनपद अल्मोड़ा के धौलछीना एवं भैंसियाछना ब्लॉक में स्थित विभिन्न मेडिकल प्रतिष्ठानों का सोमवार को औषधि निरीक्षक पूजा जोशी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर्स के ड्रग लाइसेंस की वैधता का सत्यापन किया गया और उपलब्ध दवाओं के स्टॉक की गहन जांच की गई। इसके साथ ही दवाओं के क्रय-विक्रय से संबंधित अभिलेखों का भी परीक्षण किया गया।

 

अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि दवाओं की बिक्री केवल पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति में और वैध चिकित्सकीय पर्चे के आधार पर ही की जा रही है।टीम ने प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों और उनकी रिकॉर्डिंग व्यवस्था की भी बारीकी से जांच की, ताकि दवा बिक्री प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।निरीक्षण के दौरान कुछ मेडिकल प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं पाई गईं।

 

इस पर संबंधित संचालकों को 7 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।औषधि निरीक्षक पूजा जोशी ने कहा कि जनपद में इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, जिससे औषधि विक्रय से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

This post was published on 07/04/2026 3:25 AM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........
Related Post