X

रुद्रपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार, 9 महिलाएं रेस्क्यू

रुद्रपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार, 9 महिलाएं रेस्क्यू

 

रुद्रपुर में पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के दो स्पा सेंटरों का भंडाफोड़ किया। काशीपुर रोड और भूरारानी रोड स्थित स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की गई, जिसमें 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 9 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया।पहली कार्रवाई काशीपुर रोड स्थित व्हाइट लोटस यूनिसेक्स स्पा में हुई, जहां पुलिस को एक कमरे से आपत्तिजनक गतिविधियों की सूचना मिली। जांच के दौरान एक युवक को महिला के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि स्पा सेंटर में पैसों के बदले अनैतिक कार्य कराए जा रहे थे। यहां से पुलिस ने नकदी और अन्य सामग्री भी बरामद की।दूसरी कार्रवाई भूरारानी रोड स्थित पिंक डायमंड स्पा में की गई, जहां एक कमरे में युवक और युवती संदिग्ध हालत में मिले। पीड़िता ने बताया कि उसे जबरन इस धंधे में धकेला गया था। पुलिस ने मौके से आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी, मोबाइल फोन और रजिस्टर जब्त किए।

इस कार्रवाई में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम शामिल रही। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। रेस्क्यू की गई महिलाओं को सुरक्षा में रखकर काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

This post was published on 07/04/2026 8:48 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year