• Wed. May 13th, 2026

    तेंदुए के हमले में बालिका घायल, परिजनों के शोर से बची जान

    Oplus_16908288

    धौलछीना,
    विकासखंड के बेलवाल गांव में सोमवार शाम करीब 6 बजे एक किशोरी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में घायल बालिका की पहचान पल्लवी जड़ौत के रूप में हुई है, जो कक्षा 6 की छात्रा बताई जा रही है।
    जानकारी के अनुसार, पल्लवी घर के पास ही मौजूद थी तभी घात लगाए तेंदुए ने अचानक उस पर झपट्टा मार दिया। पल्लवी के शोर मचाने और परिजनों द्वारा हल्ला करने पर तेंदुआ मौके से भाग खड़ा हुआ, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि हमले में बालिका के चेहरे और हाथ पर चोटें आई हैं।
    घटना के तुरंत बाद परिजन पल्लवी को उपचार के लिए जमराड़ी स्थित एक निजी क्लीनिक ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार बालिका की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
    ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित है, जिससे शाम होते ही अंधेरा छा जाता है और जंगली जानवरों का खतरा बढ़ गया है। लगातार बिजली न आने से लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विद्युत व्यवस्था सुचारु नहीं हो पाई है, जिससे इस तरह की घटनाओं की आशंका बनी हुई है।
    ग्रामीणों ने वन विभाग और बिजली विभाग से जल्द कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में सुरक्षा और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed