• Thu. May 28th, 2026

रजत जयंती पर प्रधानमंत्री देंगे हजारों करोड़ की सौगात

Pm modiModi pm

उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। देहरादून के एफआरआई मैदान में नौ नवंबर को होने वाले इस भव्य आयोजन को यादगार बनाने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तैयारी में जुटी है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। नियोजन विभाग इन परियोजनाओं की अंतिम समीक्षा कर रहा है, ताकि समारोह में प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन और लोकार्पण की जाने वाली योजनाओं की सूची तय की जा सके।

मुख्यमंत्री सचिव और गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि रजत जयंती उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे, जिससे राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *