• Tue. May 26th, 2026

पीआरडी जवानों के लिए अच्छी खबर , हुई भत्ते में इतने की बढ़ोतरी

web fast news logo

पीआरडी जवानों को 42 दिवसीय प्रशिक्षण के बाद प्रत्येक दो साल में वर्दी भत्ते का लाभ दिया जाएगा। वर्तमान में 1500 रुपये वर्दी भत्ता दिया जाता है। इसे बढ़ाकर 2500 रुपये किया गया है। इसके अलावा सर्दी व गर्मी के अलग-अलग यूनिफॉर्म सेट भी तय किए गए हैं।विभागीय मंत्री मंत्री रेखा आर्या ने कहा, प्रदेश सरकार पीआरडी जवानों के हित के लिए लगातार काम कर रही है। वर्दी भत्ते में यह वृद्धि उनके समर्पण व सेवा को सम्मान देने का प्रयास है। चारधाम यात्रा समेत विभिन्न अवसरों पर पीआरडी जवानों ने शानदार काम किया है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए पिछले दिनों उन्होंने पीआरडी जवानों के वर्दी भत्ते को बढ़ाने के निर्देश दिए थे।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *