• Mon. May 25th, 2026

गोवा अग्नि कांड में देवप्रयाग क्षेत्र के मृतक जितेंद्र सिंह के परिवार को आर्थिक सहायता न मिलने पर रोष

गोवा अग्नि कांड में देवप्रयाग क्षेत्र के मृतक जितेंद्र सिंह के परिवार को आर्थिक सहायता न मिलने पर रोष जताया।

गणेश भट्ट के नेतृत्व में जन अधिकार मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। गणेश भट्ट ने कहा कि गोवा अग्नि कांड में देवप्रयाग तहसील के संकुल्ड गांव के युवक जितेंद्र सिंह की मौत हो गई थी। लेकिन इस घटना के 15 दिन बीतने के बाद भी राज्य सरकार द्वारा अभी तक मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता नहीं दी गई। जबकि केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने इस घटना पर मृतकों के परिवार को आर्थिक मदद देने की बात कही थी। वहीं देवप्रयाग विधायक स्वयं उक्त पीड़ित परिवार को मिलने भी पहुंचे थे। भट्ट ने कहा कि गोवा सरकार ने सभी 25 मृतकों के लिए कुल 80 लाख रुपए की घोषणा की थी। इस घोषणा की भी राशि अभी तक पीड़ित परिवार को नहीं मिल पाई है। कहा कि मृतक युवक एक गरीब परिवार से थे। उनकी माता और उनका बड़ा भाई घर पर रहते हैं। ऐसे में पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने में देरी करना राज्य सरकार और इनके प्रतिनिधियों की जनकल्याण विरोधी सोच को दर्शाता है।  

देवप्रयाग जन अधिकार मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 15 दिन के भीतर शासन प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है। ऐसा न होने की दशा में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है।

ज्ञापन देने वालों में कुलदीप राणा, ग्राम प्रधान मुंडोली, लक्ष्मी भट्ट, रोशन सेमवाल, प्रवीण सलेरा, चंद्रकला लिंगवाल, पवन पुरी, पिंकी देवी संता सिंह रावत, आशीष रावत आदि लोग शामिल थे।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *