• Sun. Mar 29th, 2026

    शारदा पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय तैराकी प्रतियोगिता का  समापन,  70 से भी अधिक खिलाड़ियों ने किया  प्रतिभाग

    शारदा पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय तैराकी इंटर स्कूल तैराकी प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों द्वारा शानदार तैराकी कला का प्रदर्शन किया गया। दो दिवसीय इंटर स्कूल तैराकी प्रतियोगिता विभिन्न वर्गो में आयोजित किया गया था। जिसमें 70 से भी अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विजेता, उपविजेता खिलाड़ियो एवं सभी प्रतिभागियो को प्रधानाचार्या  विनीता शेखर लखचौरा द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके  उज्जवल भविष्य की कामना की।

    इसके साथ ही प्रधानाचार्याी जी ने यह भी अवगत कराया है कि विद्यालय में की रचनात्मक गतिविधिया जारी रहेगा। इस अवसर पर तैराकी कोच रूपाली चौधरी, सुमित जोशी, अनिता पवार, दानिश आलम एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *