• Mon. May 25th, 2026

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के कल आएंगे नतीजे, 14 चक्र में होगी मतगणना

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के लिए कल मतगणना की जाएगी। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना के लिए कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया, ताकि मतगणना में किसी भी तरह की खामियां न हो। मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई जाएगी और 14 चक्रों में मतगणना शुरू होगी। हर घंटे में मतगणना का परिणाम जारी किया जाएगा। 14 चरणों के बाद अंतिम परिणाम जारी करने के बाद जीते हुए प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। वहीं, मतगणना को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने और परिणाम जारी होने के बाद अराजकता को रोकने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गयी है।

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के लिए 5 सितंबर को मतदान हुआ था। बागेश्वर विधानसभा सीट कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद खाली हो गई थी. इस सीट पर बीजेपी ने चंदन रामदास की पत्नी पार्वती दास को प्रत्याशी बनाया था। जबकि, कांग्रेस ने बसंत कुमार को मैदान में उतारा। वहीं, समाजवादी पार्टी से भगवती प्रसाद, उत्तराखंड क्रांति दल से अर्जुन कुमार देव और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से भगवत कोहली  किस्मत आजमा रहें है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *