• Mon. May 25th, 2026

ऋषिकेश: हरिश्चंद्र आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में चलाया गया जागरूकता शिविर

छात्राओं को दी गई सड़क सुरक्षा के प्रति जानकारी

देहरादून के ऋषिकेश हरीश चंद्र आदर्श कन्या इंटर कालेज रेलवे रोड पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा सड़क सुरक्षा व सड़कों पर वाहन चलाने वालों के लिए एक सितंबर से पंद्रह सितंबर तक उत्तराखंड के हर जिले व ब्लाक पर पैरेलल वॉलिंटियर को निर्देश दिए गए हैं अपने अपने जिले व अपने ब्लाक में अपने स्तर से सड़क सुरक्षा व सड़कों पर वाहन चलाने के लिए जन जाग्रति अभियान चलाकर लोगो को जागरूक करने के लिए यह कदम उठाया जाए।

इसी उपलक्ष्य में ऋषिकेश की पैरेलल वालंटियर अमिता चौहान ने – हरीश चंद्र आदर्श कन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्य पूनम रानी, शर्मा , अध्यापिका सीमा कोटियाल,व ममता गुप्ता के नेतृत्व में यातायात नियमों, ओवर स्पीड, लेन अनुशासन और सडक सुरक्षा नियमों के बारे में जागरुकता शिविर चलाया जा रहा है।


गुरुवार दिनांक 14/9/2023 को हरिचन्द आदर्श कन्या इ0 कालेज रेलवे रोड पर उपरोक्त विषयानुसार छात्राओं को सडक सुरक्षा नियमों के बारे में बताया गया है अपनी सुरक्षा के लिए हम सभी के द्वारा नियमों का पालन करना अनिवार्य है हमे अपने साथ ही जंगली जानवरों पशुओं की भी सुरक्षा करनी है उन्हें भी चोट न पहुंचाए, सडक पर आने जाने के लिए रास्ता देना है जेब्रा क्रोसिंग का पालन करे।
शराब पीकर गाड़ी न चलाये थकावट या स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याए है तो भी गाड़ी ना चलाये टै्फिक लाइट का पालन करे। चौराहों पर धीमी गति रखें, मोबाइल फोन का प्रयोग न करें ऐसा करने से हम घटनाओं को कम कर सकते हैं।

साथ ही निशुल्क विधिक सेवा के बारे में बताया
और आजकल बरसात में होने वाली डेगू मलेरिया चिकनगुनिया के बारे में बचाव व लक्षणों को कैसे पहचान कर अपना बचाव करे। सभी विषयों के बारे में जानकारी दी गई।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *