• Tue. May 26th, 2026

पूर्व विधायक पूरन चंद्र शर्मा के निधन पर भाजपा नगर मंडल अल्मोड़ा की टीम ने रखी शोकसभा

पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री, पूर्व विधायक, उत्तराखंड के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पूरन चंद्र शर्मा का निधन 26 सितंबर 2023 को उनके निवास स्थान हल्द्वानी में हो गया था।  कल चित्रशिला घाट हल्द्वानी में अंतिम संस्कार किया गया।

आज नगर मंडल अल्मोड़ा की टीम द्वारा सांसद कार्यालय शैलेश होटल में शोक सभा आयोजित की गई।

जिसमें सभी कार्यकर्ताओं द्वारा उनको (पूरन चंद्र शर्मा) श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा कहा गया कि भगवान शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

शोक सभा में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा गोविंद पिलख्वाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, बाल आयोग के सदस्य अजय वर्मा, नमो एप के संयोजक कृष्ण बहादुर सिंह, नगर महामंत्री मनोज जोशी, नगर उपाधयक्ष सौरभ वर्मा, चंदन रावत, जगत भट्ट, नगर मंत्री दिशांत पवार, रमेश मेर, नगर मीडिया प्रभारी अशोक गोशवामी, धीरज बोरा, चिराग बिष्ट आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *