• Wed. Mar 18th, 2026

    महेंद्र सिंह धोनी नीम करौली बाबा के दर्शन करने पहुंचे नैनीताल, पैतृक गांव अल्मोड़ा भी आ सकते हैं

    Byswati tewari

    Nov 15, 2023

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन के लिए नैनीताल पहुंचे हैं। बताते चलें कि महेंद्र सिंह धोनी से पहले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का के साथ बाबा के दर्शन के लिए बाबा नीम करोली महाराज के धाम पहुंचे हैं, जिसके बाद से विराट कोहली की किस्मत चमक गई।

    वहीं अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी व अन्य दोस्तों के साथ बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन के लिए नैनीताल पहुंचे हैं।  धोनी दिल्ली एयरपोर्ट से पंतनगर होते हुए बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे लेकिन धाम में भक्तों की भीड़ को देखते हुए धोनी परिवार व अन्य दोस्तों के संग वापस नैनीताल स्थित आर्मी गेस्ट हाउस में आकर रुके हैं।  इस दौरान धोनी की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया में नैनीताल की खूबसूरत फोटो और वीडियो शेयर करते हुए नैनीताल की सुंदरता की तारीफ की। सूत्र बताते हैं महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी का जन्मदिन 19 नवंबर मनाने के लिए नैनीताल समेत आसपास के पहाड़ी क्षेत्र का रुख करने पहुंचे हैं।

    माही दोपहर में दिल्ली से पंतनगर एयरपोर्ट में उतरे जहां एयरपोर्ट अथॉरिटी के हैड ने उनसे मुलाकात की और फोटो खिंचवाया। इसके बाद बेहद सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुछ बच्चों ने भी उनके साथ फोटो खिंचवाया। हाथ मेंं जैकेट और पीठ में बैग टांगे माही एयरपोर्ट से अपनी सफेद ऑडी के लिए निकले। उनकी पंजाब नंबर की गाड़ी के साथ चार सफेद अन्य गाड़ियां भी सुरक्षाकर्मियों की मौजूद रहीं। धौनी का कारवां सीधे भवाली से गुजरते हुए कैंचीं धाम के समीप पहुंचा। बताया जा रहा है कि वहां भीड़ देखते हुए नैनीताल लौट आए।ऐसे में कहा जा रहा है कि धोनी परिवार साक्षी का जन्मदिन उत्तराखंड में ही मना सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि वह इस बार अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा भी जाएंगे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *