• Tue. May 26th, 2026

बाघ का आतंक! चार वर्षीय मासूम को घर के आंगन से उठा ले गया

प्रदेश में इन दिनों बाघ और गुलदार का आतंक बढ़ते जा रहा है। कभी नैनीताल तो कभी देहरादून के लोग जंगली जानवरों के प्रकोप से दहशत में है।

देहरादून के स्थानीय अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी के पास सिंगलु गांव में गुलदार ने चार साल के बालक अयांश को मार दिया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि 26/27 दिसंबर की रात बाघ 4 वर्षीय बालक अयांश को घर के बाहर से उठा ले गया। बीती रात से ही पुलिस जंगल व घर के आसपास रातभर से कांबिंग कर रही थी। रातभर कांबिंग के बाद बच्चे का शव तड़के जंगल से बरामद हुआ।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने तत्काल सभी पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ लगातार कांबिंग कर बालक को तलाशने के दिए निर्देश जारी कर दिये। जिसके तहत पूरी रात कांबिंग जारी रहीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात पुलिस को सूचना मिली की थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी से थोड़ा आगे सिंगली गांव में आयांश पुत्र अरुण सिंह निवासी ग्राम सिंगली उम्र 4 वर्ष को उनके घर के आंगन से बाघ उठाकर ले गया है।सूचना की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा तत्काल सभी सिटी के थाना प्रभारी, सीओ को बुला कर एसपी क्राइम के नेतृत्व में कांबिंग के लिए लगाया है, पुलिस द्वारा बालक की तलाश हेतु जंगल व आसपास के इलाके में लगातार कांबिंग की गई। जिसके बाद मासूम का शव तड़के जंगल से बरामद हुआ।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *