• Tue. May 26th, 2026

अजब गजब! सोना नहीं मिलने पर चोरों ने लिखा माफ करना चोरी के लिए

यहां चोरों ने रिटायर्ड बैंक कर्मी के घर से 60000 रुपए और चांदी की ज्वेलरी चोरी कर दी। लेकिन उनको इससे भी तसल्ली नहीं हुई तो उन्होंने घर में एक मैसेज लिखा जिसमें लिखा था चोरी तो करी पर सोना नहीं मिला है.. माफ करना चोरी के लिए।

जानें पूरा मामला

हल्द्वानी शहर में गजब चोरी का मामला सामने आया है। नैनीताल बैंक से रिटायर्ड प्रकाश चंद बहुगुणा का हल्द्वानी के ऊंचापुल लोहरियासाल मल्ला गली नंबर एक में मकान है। उन्होंने अपनी तहरीर में पुलिस को बताया,” उनके दो बेटे बाहर नौकरी करते हैं घर पर उनकी पत्नी रहती है बेटी की छुट्टी आने के बाद वह पूरे परिवार के साथ बीते 11 अप्रैल को पिथौरागढ़ गए थे 13 अप्रैल की सुबह उन्हें किसी ने फोन कर घर में चोरी होने की जानकारी दी।

चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

प्रकाश चंद बहुगुणा ने बताया कि वह सोने की जेवर और नगदी बैंक के लॉकर में ही रखते हैं। घर पर रखे रुपए किसी काम के लिए निकल गए थे। बताते चलें कि चोरों ने होशियारी दिखाते हुए  सीसीटीवी की DVR भी अपने साथ ले गए। वहीं पुलिस अब इलाके में आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश में जुटी है। सूचना मिलने पर उन्होंने अपने पड़ोस में ही रहने वाले रिश्ते के साडू को घर भेजा। उन्होंने बताया कि उनके मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था और अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा था सभी अलमारी के दरवाजे खुले हुए थे”.

चोरी ने मांगी माफी

घर में चोरी की सूचना मिलने पर वह वापस हल्द्वानी आए, चोरों ने घर खंगालने के बाद अलमारी और ड्रेसिंग टेबल पर पेंसिल लिखा था की.. चोरी तो की है पर सोना नहीं मिला माफ करना। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का इन्वेस्टिगेशन किया है उन्होंने बताया चोरों की तलाश की जा रही है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *