• Sun. Mar 22nd, 2026

    पत्रकार नवीन उपाध्याय को पितृ शोक

    पत्रकार नवीन उपाध्याय को पितृ शोक

    हल्द्वानी – पत्रकार नवीन उपाध्याय के पिता दया किशन उपाध्याय का गुरुवार को असामयिक निधन हो गया। वह 78 वर्ष की उम्र के थे। वह पीछे दो विवाहित पुत्रों व नाती पोतों समेत भरा पूरा परिवार को छोड़ गए हैं। उन्होंने हल्द्वानी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनकी अंत्येष्टि आज रानीबाग स्थित चित्रशिलाघाट पर की जाएगी।

    स्व. दया किशन उपाध्याय कुछ वर्षों से दमा रोग से पीड़ित चल रहे थे। आज अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हुआ और इसी दौरान उन्होंने बरेली रोड में गौजाजाली बिचली में स्थित अपने आवास पर गुरुवार दोपहर एक बजे दम तोड़ दिया। बेहद सरल व सौम्य स्वभाव वाले स्व. दया किशन उपाध्याय सन् 2006 में एमईएस से सेवानिवृत्त हुए ​थे। उनके बड़े पुत्र नवीन उपाध्याय पत्रकार हैं, जबकि छोटे पुत्र रमेश चंद्र उपाध्याय प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिजनों ने बताया कि उनकी शवयात्रा सुबह करीब नौ बजे उनके आवास से शुरु होगी और चित्रशिला घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। एक वर्ष पूर्व ही नवीन उपाध्याय की माता का निधन हुआ था।
    इधर नवीन उपाध्याय के पिता दयाकिशन उपाध्याय के निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों में शोक की लहर है। निधन पर जिले के पत्रकारों सहित कई राजनेता समाजसेवी, बुद्धिजीवियों व अन्य लोगो ने शोक व्यक्त किया हैं l

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *