• Tue. May 26th, 2026

चितई पंत गाँव में चुनाव प्रक्रिया को लेकर विशेष फ़ोकस ग्रुप डिस्क्शन कार्यक्रम आयोजित

अल्मोड़ा, 15 अगस्त 2024 उत्तराखण्ड निर्वाचन आयोग के तत्वाधान में अर्थ एवं संख्या निदेशालय, देहरादून द्वारा चितई पंत गाँव में चुनाव प्रक्रिया को प्रभावी एवं पारदर्शी बनाये जाने के उद्ददेश्य से एक विशेष फ़ोकस ग्रुप डिस्क्शन (FGD) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बेस लाइन एवं ऐंड लाइन के बारे में दी गई जानकारी

सर्वप्रथम कार्यक्रम संचालक ज़िला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रेनु भण्डारी द्वारा स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए FGD कार्यक्रम में उपस्थित सभी मतदाताओं को लोक सभा चुनाव से पूर्व एवं पश्चात जनपद की प्रत्येक विधानसभा में संचालित बेस लाइन एवं ऐंड लाइन KAP ( ज्ञान दृष्टिकोण एवं अभ्यास) सर्वे एवं FGD के एजेण्डे के विषय में जानकारी प्रदान की गयी। मण्डलीय अर्थ एवं संख्या अधिकारी शेर सिंह नेगी द्वारा मतदाताओं को आगे बढ़ कर अपने विचारो को व्यक्त करने के लिए कहा गया। राज्य स्तर पर नामित समन्व्यक अर्थ एवं संख्या अधिकारी गोपाल गुप्ता तथा श्लख़मी चंद द्वारा सभी मतदाताओं के साथ चुनाव से संबंधित सभी बिंदुओं पर चर्चा कर संबंधित बिंदुओं पर मतदाताओं के महत्वपूर्ण विचार, सुझाव प्राप्त किए गए। उक्त चर्चा में ग्राम प्रधान, अपर संख्या अधिकारी कुंदन लाल , कोमल साह , खीमपाल सिंह सहित कार्यालय के समस्त कार्मिक तथा निर्वाचन कार्यालय के कार्मिक सहित ग्राम के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *