• Mon. May 25th, 2026

आश्रित पुत्रों का सेना में भर्ती पूर्व निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर, इस दिन होगा आयोजित

आश्रित पुत्रों का सेना में भर्ती पूर्व निःशुल्क प्रशिक्षण, इस दिन होगा आयोजित

अल्मोड़ा 16 अगस्त, 2024 (सू0वि0)- जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमा0 सी0एस0ए0 गुप्ता ने बताया कि जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, उत्तराखण्ड द्वारा पूर्व सैनिको/ सेवारत सैनिकों के आश्रित पुत्रों को सेना/वायु सेना/पुलिस/अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण वर्ष 2024-25 का निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर कुमांऊ मंडल एवं गढ़वाल मंडल के सभी जनपदों के साथ दिनांक 26 अगस्त 2024 से राज्य सैनिक विश्राम ए-15 सी. कालीदास मार्ग, हाथीबड़कला, देहरादून में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि जनपद के ईच्छुक पात्रों का कैम्प में चयन दिनांक 20 अगस्त 2024 से 24 अगस्त 2024 तक राज्य स्तरीय सैनिक विश्राम गृह, हाथीबड़कला, देहरादून में किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थी की आयु 17 से 21 वर्ष शैक्षिक योग्यता थल सेना सेना हेतु हाईस्कूल में 45 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण, वायुसेना/नौ सेना हेतु इण्टर द्वितीय श्रेणी उत्तीर्ण ऊँचाई 163 सेंटीमीटर (गोरखा के लिये 160 सेमी० वजन 48 किलोग्राम तथा छाती 77 से०मी० (फुलाव 5 से०मी०) होनी चाहिये। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी शीघ्र जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास कार्यालय, अल्मोड़ा में अपना नाम दर्ज करायें। अधिक जानकारी हेतु दूरभाष 05962-232210 एवं 230246 पर सर्म्पक किया जा सकता है।

                                        
                                      

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *