• Tue. May 26th, 2026

प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार यूनुस से की वार्ता, हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का मिला आश्वासन

Byswati tewari

Aug 16, 2024

प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार यूनुस से की वार्ता, हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का मिला आश्वासन

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत कर उन्हें बांग्लादेश में हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर इस बातचीत की जानकारी दी और बांग्लादेश के लिए भारत के समर्थन को दोहराया। हाल ही में बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा पर पीएम मोदी ने चिंता व्यक्त की थी और इस मुद्दे को कई बार उठाया है।

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने पीएम नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की।यूनुस ने प्रधानमंत्री मोदी को बांग्लादेश में हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का आश्वासन दिया।पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस बातचीत की जानकारी साझा की।उन्होंने बांग्लादेश में लोकतांत्रिक, स्थिरता, शांतिपूर्ण और प्रगतिशील भविष्य के लिए भारत के समर्थन को दोहराया।पीएम मोदी ने पिछले एक हफ्ते में दो बार बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा का मुद्दा उठाया।आठ अगस्त को भी प्रधानमंत्री ने यूनुस से हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही थी।78वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी ने बांग्लादेश के हिंदुओं पर हो रही हिंसा पर चिंता व्यक्त की थी।शेख हसीना के इस्तीफे और देश छोड़ने के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है।बांग्लादेश नेशनल हिंदू ग्रैंड अलायंस के अनुसार, हसीना के इस्तीफे के बाद 48 जिलों में अल्पसंख्यक समुदाय पर 278 स्थानों पर हमले हुए।प्रधानमंत्री मोदी ने उम्मीद जताई कि बांग्लादेश में हालात जल्द ही सामान्य होंगे।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *