• Sun. Mar 29th, 2026

    अश्लील हरकत कर मासूम बच्ची के पीछे पड़ा मनचला, मुकदमा दर्ज़

    Byswati tewari

    Aug 27, 2024 #Posco act

    हल्द्वानी कोतवाली थाना क्षेत्र में अश्लील हरकत कर मासूम बच्ची के पीछे दौड़ने वाले आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में 250 सीसीटीवी खंगाल चुकी है।कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र निवासी कक्षा दो की छात्रा रविवार दोपहर करीब दो बजे घर से सामान खरीदने से निकली थी। सामान लेकर घर लौटने के दौरान एक मनचले युवक ने मासूम का पीछा शुरू कर दिया। युवक जैसे ही मुख्य मार्ग से गली में पहुंचा तोवह अश्लील हरकत करने लगा। बच्ची उसे देख घबरा गई और दौड़कर घर के अंदर घुस गई। रात करीब नौ बजे बच्ची के पिता कोतवाली पुलिस के पास पहुंचे और मौखिक शिकायत की। रविवार सुबह तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। चार टीमों को लगाया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *