• Mon. May 25th, 2026

चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर की मुन्स्यारी में इमरजेंसी लैंडिंग

पिथौरागढ़ः मुन्स्यारी में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैडिंग कराई गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर की मुन्स्यारी में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। इमजेंसी लैडिंग के पीछे खराब मौसम वजह बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार हेलिकॉप्टर में केंद्रीय चुनावआयुक्त राजीव कुमार और प्रदेश के उप मुख्य निर्वाचनअधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे शामिल थे, उसकीइमरजेंसी लैडिंग करानी पड़ी। आपदा प्रबंधन विभाग केमुताबिक बुधवार को केंद्रीय चुनाव आयुक्त और प्रदेशके उप मुख्य निर्वाचन देहरादून से हेलिकॉप्टर से ट्रेकिंग के लिए मुनस्यारी के मिलम के लिए निकले। हिमालयी क्षेत्र मिलम में मौसम में खराबी के चलते पॉयलट के लिए हेलिकॉप्टर को आगे ले जाना मुश्किल हुआ। ऐसे में हेलिकॉप्टर की मिलम से पहले रालम में इमरजेंसी लैडिंग करानी पड़ी। एक खेत में हेलिकॉप्टर को सफलतापूर्वक उतारा गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने कहा कि दोनों अधिकारीसुरक्षित हैं। मामले की पूरी जानकारी ली जा रही है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *