• Tue. May 26th, 2026

सोच ट्रस्ट ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पाई गरुड़ में चलाया मासिक धर्म जागरूकता अभियान

सोच ट्रस्ट के दूसरे स्थापना दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पाई गरुड़ में मासिक धर्म विषय पर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य छात्राओं को मासिक धर्म के प्रति सही जानकारी देना, इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना और स्वच्छता का महत्व समझाना था।

इस अवसर पर सोच संस्था के कोषाध्यक्ष राहुल जोशी ने छात्राओं को मासिक धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की और छात्राओं से मासिक धर्म विषय पर समाज में फैली भ्रांतियों, कुरीतियों को दूर करने में अपनी भूमिका निभाने के लिए संकल्प लेने को कहा गया साथ ही मासिक धर्म विषय पर खुल कर बात करने की अपील की। इस दौरान छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर विषय पर भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही समाज में फैली कुरीतियों को लेकर भी छात्राओं के साथ चर्चा की गई। कार्यक्रम में छात्राओं के साथ संवादात्मक सत्र और गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिसमें उन्होंने खुलकर अपने सवाल पूछे और जागरूकता प्राप्त की।

सोच ट्रस्ट पिछले दो वर्षों से सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। यह अभियान संस्था की उसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसमें वह समाज में बदलाव लाने की दिशा में सतत प्रयासरत है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. सीमा नयाल और शिक्षिकाओं ने सोच ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की और इस प्रकार के अभियानों को अधिक से अधिक विद्यालयों में आयोजित करने की अपील की।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *