• Sun. Mar 29th, 2026

    घास काटने गई वृद्धा को गुलदार ने मार डाला

    रुद्रप्रयाग। जखोली विकासखंड के देवल गांव में गेंहू के खेत में घास काटने गई वृद्धा को गुलदार ने मार डाला। तीन दिन पूर्व ही लम्वाड़ में एक महिला को घायल किया था।विकास खंड मुख्यालय से लगते देवल गांव में मंगलवार शाम पांच बजे 65 वर्षीय सर्वेश्वरी देवी अपने घर से कुछ दूर खेत में घास काटने गई थीं। तभी गेहूं की फसल के बीच छिपे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। वृद्धा के सिर को अपने मुंह में लेकर चबा डाला। इस बीच परिजन भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीण भी शोर शराबा सुनकर खेत पर पहुंच गए। गुलदार महिला को मारने के बाद ही वहां से भागा।ग्रामीणों की सूचना पर वन जखोली पूर्वी रेंज के क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल, उत्तरी रेंज के क्षेत्राधिकारी संजय और तहसीलदार जखोली सहित पुलिस टीम पहुंची। रेंजर ने बताया कि घटना के बारे में अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। गांव के आसपास रेकी की जा रही है। गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के लिए अनुमति मांगी गई है। पीड़ित परिवार को त्वरित मदद प्रदान की जाएगी। घटना के बाद बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर गुलदार प्रभावित क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *