• Tue. May 26th, 2026

Eco tax: नैनीताल आने वाले पर्यटकों व निजी वाहनों को अब देना होगा ‘इको टैक्स’

नैनीताल आने वाले पर्यटकों और निजी वाहनों को अब टोल टैक्स की तर्ज पर ‘इको टैक्स’ देना होगा। अब तक केवल तल्लीताल से शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों से टोल वसूला जाता था, लेकिन नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक में मसूरी की तर्ज पर पूरे शहर में इको टैक्स लगाने का प्रस्ताव पास किया गया।इस नए प्रस्ताव के तहत, हल्द्वानी और भवाली की तरह अब कालाढूंगी से आने वाले वाहनों से भी टैक्स वसूला जाएगा। इसके लिए बारापत्थर और नारायणनगर के पास टैक्स कलेक्शन केंद्र बनाए जाएंगे। हालांकि, इस व्यवस्था को लागू करने से पहले नगर पालिका विधिक राय लेगी।नगर पालिका के ईओ दीपक गोस्वामी ने बताया कि मसूरी की तरह नैनीताल में भी इको टैक्स से मिलने वाली रकम को पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन सुविधाओं के विकास में लगाया जाएगा। इससे शहर में बढ़ते प्रदूषण और यातायात को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *