अग्निवीर भर्ती आनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, 25 अप्रैल तक कर सकते आवेदन Agniveer bharti pariksha
अग्निवीर भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं के लिए सेना ने आनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अप्रैल से बढ़ाकर 25 अप्रैल कर दी है।सेना भर्ती कार्यालय निदेशक कर्नल महेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष 12 मार्च से 10 अप्रैल तक आनलाइन पंजीकरण की तिथि घोषित की गई थी। अब इसे बढ़ाकर 25 अप्रैल कर दिया गया है। भर्ती के लिए (www. joinindianarmy.nic.in) पर अभ्यर्थी आनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इस बार अभ्यर्थी दो पदों पर एक साथ आवेदन कर सकेंगे।वहीं, दौड़ में ग्रुप और समय सीमा में बदलाव किया है। दौड़ में दो की जगह चार ग्रुप होंगे। पहले पांच मिनट 45 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर अभ्यर्थी क्वालीफाई होते थे। अब छह मिनट 15 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर भी क्वालीफाई कर दिया जाएगा।
