Almora-News दो लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार Almora-NEWS A youth arrested with a smack worth more than two lakhs
अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है। नशे पर पुलिस का एक्शन, दो लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में दिनांक 09.05.2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व प्रभारी एसओजी भुवन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा चैकिंग के दौरान बख्शीखोला जाने वाले पैदल रास्ते पर जाखन देवी, अल्मोड़ा से 8.23 ग्राम स्मैक बरामद होने पर अभियुक्त पंकज सिंह रायल उम्र- 32 वर्ष पुत्र किशन सिंह रायल निवासी कुटगोली हवालबाग जिला अल्मोड़ा को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0सं0-39/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। जिसकी कीमत- 2,46,900 /-रुपये है।
कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी पुलिस टीम रहीं शामिल
1. उ0नि0 बसंत टम्टा, कोतवाली अल्मोड़ा
2. कानि0 राजेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
3. कानि0 राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
4. कानि0 इरशाद उल्ला, एसओजी अल्मोड़ा
