• Mon. May 25th, 2026

PM मोदी को ब्राजील में भी मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान

ब्रासीलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में मंगलवार को बेहद गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। राष्ट्रपति भवन अल्वोरैडा पैलेस में राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने उनकी अगवानी की। उन्हें भव्य समारोह में 114 घोड़ों के साथ खास सलामी दी गई।ब्राजील ने अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ग्रांड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस पीएम मोदी को देने का एलान किया। पीएम मोदी 57 साल में ब्राजील की राजकीय यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले, पैलेस पहुंचते ही राष्ट्रपति सिल्वा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाकर स्वागत किया।समारोह में भारत और ब्राजील दोनों देशों के राष्ट्रगान बजाए गए। इससे पहले हवाईअड्डे पर भी पीएम मोदी का जोरदार स्वागत हुआ। बटाला मुंडो बैंड ने उनके सम्मान में शानदार प्रस्तुति दी। रियो डी जेनेरियो में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के बाद पीएम मोदी ब्रासीलिया पहुंचे हैं।

मई 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से किसी विदेशी सरकार की ओर से उन्हें दिया गया यह 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। पीएम मोदी ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के न्यौते पर ब्राजील की राजकीय यात्रा पर थे। ब्राजील का दौरा खत्म करने के बाद पीएम मोदी अपने इस दौरे के अंतिम पड़ाव के लिए रवाना होंगे। ब्राजील से वह अफ्रीकी देश नामीबिया के दौरे पर होंगे।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *