• Mon. May 25th, 2026

झोलाछाप के क्लीनिक पर डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, सब फरार

Webfastnews

रुड़की/ हरिद्वार – भगवानपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में एक झोलाछाप के क्लीनिक पर डिलीवरी के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान किरन निवासी गोविन्दपुरी पडोरा धोलाघाट, थाना रानीखेत जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, महिला को मंगलवार सुबह प्रसव पीड़ा के चलते झोलाछाप के क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। देर शाम अचानक उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्लीनिक संचालक झोलाछाप और उसका पूरा स्टाफ मौके से फरार हो गया।घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।बताया जा रहा है कि झोलाछाप ने एक किराए के मकान में अवैध तरीके से क्लीनिक खोला हुआ था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और फरार झोलाछाप की तलाश में जुटी है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *