• Thu. Feb 12th, 2026

Almoraघर में घुसकर नाबालिग व महिला से की छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार

 

  1. Almoraघर में घुसकर नाबालिग व महिला से की छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार

 अल्मोड़ा जिले में दिनांक 21.10.2025 को सोमेश्वर क्षेत्र निवासी एक महिला ने उसकी नाबालिग बहन व पड़ोसी महिला के साथ एक युवक द्वारा छेड़छाड़ व घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी। जिस सम्बन्ध में कोतवाली सोमेश्वर में सम्बन्धित के विरुद्ध मु0अ0स0- 34/2025 धारा 75/324 बीएनएस व 7/8 पोक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया।इस मामले में एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में विवेचक उ0नि0 सरोज कम्बोज व पुलिस टीम द्वारा जानकारी जुटाकर दिनांक 22.10.2025 को आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर मुकदमा उपरोक्त में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *