अल्मोड़ा: चंद्रशेखर आर घोड़के बने जिले के नए एसएसपी
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पुलिस महकमे में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत आईपीएस अधिकारी चंद्रशेखर आर घोड़के को अल्मोड़ा जिले का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे जनपद बागेश्वर में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। शासन स्तर से जारी आदेशों के बाद उन्होंने अल्मोड़ा में तैनादि दी गई है।
