• Thu. Mar 26th, 2026

    हल्द्वानी में महिला तस्कर 60 लाख की 203 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार

     

    👉 CM धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन में पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी ने की युवाओं को नशे से बचाने की मुहिम तेज

    💥 हल्द्वानी में महिला तस्कर 60 लाख की 203 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार

    🗣️ “देवभूमि को नशामुक्त बनाना ही लक्ष्य”- SSP डॉ0मंजुनाथ टीसी

     

     

    SOG व हल्द्वानी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 60 लाख से अधिक कीमत की 203 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार

     

     एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को किया पुरुस्कृत

     

     

       माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को साकार करने हेतु एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में लगातार प्रभावी कार्यवाही कराई जा रही है। युवाओं को नशे के मकड़जाल से बचाने के उद्देश्य से जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए ड्रग्स माफियाओं पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा सभी थाना प्रभारियों व एसओजी टीम को लगातार कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

     

         इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी  अमित कुमार के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी व प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में दिनांक 25.03.2026 को थाना पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

     

          चेकिंग के दौरान बेलबाबा के निकट एक महिला संदिग्ध प्रतीत होने पर पूछताछ व तलाशी किये जाने पर महिला के कब्जे से 203 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

     

    उक्त अभियुक्ता को गिरफ्तार कर कोतवाली हल्द्वानी में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

     

    👉 गिरफ्तार अभियुक्ता-

     

    कनिका पत्नी विजय

    निवासी: शिवनगर ट्रांजिट कैम्प, जिला ऊधम सिंह नगर

    उम्र: 40 वर्ष

     

    अभियुक्ता के आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

     

     बरामदगी

     

    203 ग्राम अवैध स्मैक

    कीमत- लगभग 60,90,000 रुपये

     

    एसएसपी नैनीताल ने टीम के उत्साह वर्धन हेतु 2500/ रुपए के इनाम से पुरस्कृत किया है।

     

     गिरफ्तारी टीम

     

     उ0नि0 मनोज कुमार TP नगर चौकी प्रभारी

     हे0कानि0 पुष्पा देवी

    कानि0 अनिल टम्टा

     कानि0 तारा सिंह

    हे0कानि0 कुन्दन कठायत (एसओजी)

     कानि0 भूपेन्द्र ज्येष्ठा (एसओजी)

     

     SSP NAINITAL का सख्त संदेश

     

     

    स्पष्ट संदेश है कि जनपद में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

     

    साथ ही ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति के विरुद्ध जब्तीकरण (Attachment) की कार्यवाही भी लगातार की जा रही है, जिससे नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।

     

     

     

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *