• Thu. May 28th, 2026

छात्र-छात्राओं में नैतिक गुणों के विकास और विविध जानकारी के लिए भारतीय भाषा समर कैंप आयोजित।

ByD S Sijwali

May 28, 2026

विद्यालय में भारतीय भाषा समर कैंप हुआ शुभारंभ – ग्रीष्मकालीन अवकाश के समय छात्र-छात्राओं में नैतिक गुणों के विकास और विविध जानकारी के लिए भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन 27 मई से 2 जून तक किया जा रहा है जिसमें वीर शिरोमणि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलेथा और राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा का संयुक्त रूप से समर कैंप का शुभारंभ रा बा इ का में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती नीलम तिवारी जी द्वारा समर कैंप के उद्देश्यों के बारे में छात्रों को विस्तृत रूप से बताया गया और रा आ प्रा वि मलेथा के प्रधानाध्यापक श्री वीरेंद्र बिष्ट द्वारा छात्रों को जीवन में प्रगति पथ पर उन्नति के साथ-साथ नैतिक गुणों के विकास के बारे में की गई। अध्यापिका रितु खंडेलवाल द्वारा दैनिक जीवन के वार्तालाप में प्रयुक्त होने वाले साधारण अभिवादन के वाक्यों को हिंदी और अंग्रेजी भाषा में रोल प्ले के द्वारा बताया गया। प्रधानाध्यापिका बबीता चौहान द्वारा कैंप में उपस्थित समस्त अध्यापक -अध्यापिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी और धन्यवाद के साथ अभिवादन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिका कमली बिष्ट, सुमन उनियाल, मंजू सेमवाल, पुष्प लता गुसांई, प्रेम नेगी ,अनीता आदि उपस्थित रही।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *