• Tue. Apr 21st, 2026

    सुबह सवेरे: देश दुनिया की बड़ी हलचल

    💠 विश्व कला दिवस

    ❇️ गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद के शव को अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज लाए जाने से पहले अतीक अहमद के घर के पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई।
    ❇️महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में आज सुबह एक बस के खाई में गिर जाने से 7 लोगों की मृत्यु हो गई और 25 से अधिक घायल हुए हैं।
    ❇️अमरीका के सीनेटर टॉड यंग के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय शिष्‍टमंडल ने नई दिल्ली में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉक्‍टर जितेंद्र सिंह से मुलाकात की।
    ❇️ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पुराने हो चुके कानूनों को निरस्‍त किये जाने से अदालतों में मामलों की संख्‍या में कमी आई है गौहाटी उच्‍च न्‍यायालय के प्‍लेटिनम जुबली समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार ने 2000 पुराने कानूनों को खत्‍म कर दिया है।
    ❇️ भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने आंध्रप्रदेश और तेलंगाना वन क्षेत्र में फैले नागार्जुन सागर-श्रीसेलम बाघ अभयारण्‍य आने वाले वाहनों को निर्बाध प्रवेश की सुविधा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किये हैं।
    ❇️ केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो – सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया है।
    ❇️ तेलंगाना: मुख्‍यमंत्री के चन्‍द्रशेखर राव ने ऐतिहासिक हुसैन सागर झील के किनारे डॉ0 आम्‍बेडकर की सवा सौ फुट ऊंची कांस्‍य प्रतिमा का अनावरण किया।
    ❇️ केन्‍द्रशासित प्रदेश जम्मू_कश्मीर में जम्मू संभाग के उधमपुर जिले में आज एक फुटब्रिज ढहने से कई बच्चों सहित 62 लोग घायल हो गए।
    ❇️ जर्मनी में आज से बंद हो जाएंगे आख़िरी बचे न्यूक्लियर पावर प्लांट,
    ❇️ टिकट न मिलने से नाराज़ कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावडी ने बीजेपी छोड़ कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *