• Thu. Apr 23rd, 2026

    भीमताल झील में कूदी नामी स्कूल की टीचर, मची अफरातफरी

    भीमताल। शुक्रवार को दोपहर के समय काठगोदाम के एक जाने माने स्कूल की शिक्षिका ने भीमताल झील में कूद गयी।इससे मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों में सनसनी फ़ैल गयी।

    18 से 20 मीटर गहरी भीमताल झील में डूबने की संभावना अधिक रहती है लेकिन अच्छी बात यह रही महिला को कूदते देख मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला। कुछ युवाओं की तत्परता से उसकी जान बचाई गई। जानकारी अनुसार महिला को बचाने के लिए स्थानीय दो युवकों ने झील में कूद गए। मशक्कत के बाद दोनों ने महिला को झील से सकुशल बाहर निकाला।

    वहीं सूचना पर महिला एसआई सिमरन कौर, कांस्टेबल सुमित चौधरी महिला को थाने ले गए। जिसके बाद पुलिस ने महिला के पति को घटना की सूचना दी। इसके बाद महिला का पति भीमताल थाने पहुंचा। बताया जा रहे की महिला टीचर काठगोदाम स्थित एक नामी स्कूल में पढ़ाती है। महिला हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के रहने वाली है शिक्षिका को समझाने के बाद पति के साथ घर भेज दिया गया ।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *