माँ अम्बे नर्सिंग इंस्टीट्यूट में प्रारम्भ हुआ “आरम्भ 2024”
Almora: मकेडी, पिथौरागढ़ रोड स्थित माँ अम्बे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल सांइसेस में शुक्रवार को खेलकुद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘आरम्म 2024″ का आयोजन किया गया।
इंस्टीट्यूट के सभागार में कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला अध्यक्ष भजपा श्री रमेश बहुगुणा, जिला अध्यक्ष, युवामोर्चा, भाजपा श्री राजन चन्द्र जोशी एवं इंस्टीट्यूट के चेयरमैन ठा० संदीप सिंह ने दीप प्रजवल्लित करके किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश बहुगुणा ने नर्सिंग के छात्र छात्राओं को खेलो का महत्व बताते हुए दैनिक जीवन में उनकी आवश्यकता के बारे में बताया और वर्तमान समय में मेडिकल क्षेत्र में एक उज्जवल भविष्य को पाने के गुर सिखाए।
इस मौके पर नर्सिंग छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान कैरम, चैस और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत कैरम प्रतियोगिता में भागीरथी ग्रुप, वैस प्रतियोगिता में सरस्वती ग्रुप एवं क्विज प्रतियोगिता में मंदागिनी ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इंस्टीट्यूट के चेयरमैन ठा० संदीप सिंह ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ, प्रतीक चिन्ह और शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट की वाईस चेयरमैन श्रीमती प्रीति पाल, नर्सिंग ट्यूटर दिक्षा पाठक, नेहा कनवाल, कविता रावल, तनुजा नेगी, दिक्षा वर्मा, सोनाली, गितिका, निशा एवं और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
- भीषण पेयजल किल्लत को लेकर हिंसरियाखाल पट्टी युवा संघ ने दिया दूसरा ज्ञापन I
- कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से अधिकाधिक सेवाएं आमजन तक पहुंचाई जाएं I
- जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में प्राथमिक विद्यालय मलेथा के मयूर चौहान और शुभम का चयन।
- अल्मोड़ा: शास्त्रीय संगीत की सुरावली से जीवंत हुई उस्ताद आफ़ाक़ हुसैन ख़ाँ की स्मृतिसांस्कृतिक नगरी में ‘भव्य शास्त्रीय संगीत समारोह 2026’ का आयोजन, विख्यात कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां
- हंतावायरस (Hantavirus) Alert: क्रूज शिप पर प्रकोप के बाद WHO सतर्क, जानें क्या है यह जानलेवा वायरस
This post was published on 25/02/2024 3:05 AM